मौसम ने एक बार फिर बदली करवट, ठंड की चपेट में रहेंगे प्रदेश के ये जिले

2/10/2020 10:09:25 AM

भोपाल: मध्य प्रदेश में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदल ली है। उत्तर पश्चिमी भारत में शुष्क ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण मध्य प्रदेश के कई जिलों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। छिंदवाड़ा, मलांजखण्ड, सिवनी, खजुराहो, टीकमगढ़, बैतूल, भोपाल, शाजापुर, उज्जैन एवं गुना में शीत लहर का असर देखने को मिला। वहीं, रीवा, जबलपुर, सिवनी, सागर, बैतूल, धार एवं खरगोन जिले में भी हल्की ठंड रही। रीवा, बैतूल, रायसेन एवं उमरिया में प्रदेश भर में सबसे कम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बताया जा रहा है कि मौसम में इस तरह का बदलाव पश्चिमी भारत में शुष्क ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। 

बदलते मौसम के कारण शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी और मंडला क्षेत्र में ठंड के चलते नमी बढ़ने लगी है। इसलिए इन इलाकों में मध्यम और हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। बारिश के बाद कई इलाके ठंड की चपेट में आ सकते हैं।

meena

This news is Edited By meena