थाने में शिकायत लेकर पहुंची पत्नी, बोली- पति में पुरुषत्व की कमी, सास-ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं

7/19/2022 6:24:47 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के महिला थाने पर एक महिला ने ससुराल पक्ष से परेशान होकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसका पति शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर होने के बाद भी दहेज के लिए  मानसिक प्रताड़ना दे रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति और सास ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इंदौर की रहने वाली एक महिला पीड़िता ने अपने पति व सास-ससुर के खिलाफ महिला थाने पर मामला दर्ज कराया है। महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी। शादी के बाद पता चला कि उसके पति में पुरुषत्व की कमी है। जब यह बात उसने अपनी सास को बताई तो सास ने यह कहकर टाल दिया कि वह मानसिक व शारीरिक रूप से कमजोर है लेकिन उसके बाद भी पति व सास-ससुर उसे लगातार दहेज में 20  लाख रुपए लाने के लिए प्रताड़ित करते रहे। महिला फरियादी अपना ससुराल छोड़कर इंदौर आ गई लेकिन उसके बावजूद भी ससुराल पक्ष की प्रताड़ना कम नहीं हुई। परेशान होकर महिला द्वारा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

meena

This news is Content Writer meena