बच्चों के सामने ही धारदार हथियार से कर दी मां की हत्या, मामला दर्ज

12/9/2018 12:49:25 PM

उज्जैन: प्रदेश की महाकाल नगरी उज्जैन में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक युवक ने बच्चों के सामने ही महिला की हत्या कर दी। युवक ने पहले महिला की नाक काटी फिर धारदार हथियार से गले पर वार किया। आरोपी यहीं नहीं रुका उसने महिला के सीने पर चाकू से लगातार कई वार किए। इसी बीच उस महिला के दोनों बच्चे भी यहां मौजूद थे। महिला की हत्या करने के थोड़ी देर बाद आरोपी युवक एक कांग्रेस नेता को लेकर माधवनगर थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि, उज्जैन के निपानिया आगर गांव में रहने वाली काजल को उसके पति कालू नाथ ने दो साल पहले छोड़ दिया था। जिसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ महानंदा नगर में बिड़ला अस्पताल के सामने झोपड़ी बनाकर रहती थी। शनिवार को काजल अपने दोनों बच्चों के साथ घर में अकेली थी। इसी बीच एक सुनील परमार नाम के युवक ने शाम 5 बजे उसकी झोपड़ी में घुसकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद काफी देर तक महिला के बच्चे शव के पास बैठे रोते रहे। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। मामला प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar