खाटू श्याम से दर्शन करके लौटे युवक की हादसे में मौत, कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

8/3/2022 12:58:26 PM

इंदौर(गौरव कंछल): इंदौर-खंडवा रोड पर देर रात एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वही चार लोग घायल हो गए।
सिमरोल थाना प्रभारी आर एन एस भदौरिया के मुताबिक, कार सवार बड़वाह के रहने वाले हैं। सभी खाटू श्याम से दर्शन कर लौट रहे थे। तभी देर रात भैरव घाट में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सिमरोल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News