महाकाल दर्शन के लिए जा रहे युवकों पर चाकू से हमला, हिंदूवादी संगठनों ने किया थाने का घेराव

7/16/2022 1:24:57 PM

उज्जैन(विशाल सिंह): उज्जैन के बाबा महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे दो युवकों पर कुछ आसामाजिक तत्वों ने चाकू से हमला कर दिया। जानकारी लगते ही हिंदूवादी संगठन इक्ट्ठा हो गए और घटना का विरोध किया। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने महाकाल थाने का घेराव किया और उचित कार्रवाई की मांग की।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, सोनकच्छ के रहने वाले संदीप गुर्जर(18) और पंकज राघव (22) एसएससी की परीक्षा देने प्रशांति कॉलेज उज्जैन आए थे। शुक्रवार को परीक्षा के बाद उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन का मन बनाया। दोनों पैदल हरिफाटक ब्रिज से होते हुए महाकाल दर्शन करने जा रहे थे। ब्रिज उतरते ही किसी बात को लेकर उनका बेगमबाग क्षेत्र में करीब 5 युवकों से विवाद हो गया। उन्होंने संदीप पर चाकू से वार कर दिया। चाकू संदीप की कमर में लगा इसके बाद आरोपी फरार हो गए। संदीप की कमर में चाकू के चार घाव लगे हैं। वहीं पंकज मारपीट में घायल हुआ है। उनकी चीख पुकार सुनकर लोग एकत्रित हो गए। दोनों ने परिचित राहुल को कॉल कर घटना बताई। राहुल उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा।

PunjabKesari

घटना की सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता महाकाल थाने पहुंचे गये। संगठन का आरोप था कि श्रावण मास शुरु हो चुका है ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल मंदिर के लिए बेगमबाग वाले रास्ते का उपयोग करेंगे। आगे से कोई विवाद न हो तो इसके लिए उचित प्रबंध होना चाहिए। वहीं महाकाल थाना पुलिस का कहना है कि बाइक की टक्कर होने की वजह से विवाद हुआ था। आरोपियों को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News