अगर आप भी अपने नौकर पर आंख मूंद कर भरोसा करते हैं, तो जरूर पढ़ें ये खबर

8/18/2018 11:30:45 AM

इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर के स्टाफ क्वार्टर से गहनों की चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई महिला के पास से करीब डेढ़ लाख रुपए के जेवरात बरामद किए गए हैं।

मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है जहां स्टाफ क्वार्टर में रहने वाली पूजा जैन के गहने उसकी अलमारी से चोरी हो गए थे। पूजा ने पूरा घर छान लिया पर उसे गहने नहीं मिले जिसके बाद उसे अपनी नौकरानी पर शक हुआ। इस बात की शिकायत उसने भंवरकुआं पुलिस से की थी।

पुलिस के मुताबिक शक के आधार पर जब उस महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने चोरी करना कबूल कर लिया। उसके पास से डेढ़ लाख का माल भी बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार की गई महिला का कहना है कि उसे गहने पहनने का शौक है, लेकिन इतने महंगे गहने ना खरीद पाने के कारण उसने चोरी की थी।

Prashar

This news is Prashar