Punjab Kesari MP ads

Datia: चोरों ने एक साथ चटकाए कई घरों के ताले, लूट ले गए लाखों का माल

Tuesday, Mar 21, 2023-02:12 PM (IST)

दतिया (नवल यादव): दतिया जिले के इंदरगढ़ रोड स्थित तिलेथा गांव में बीती रात आधा दर्जन घरों को चोरों ने निशाना बनाया और घरों से नगदी के साथ सोने के जेवरात सहित कीमती सामान चोरी करके रफूचक्कर हो गये। चोरी की वारदात की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी परमानंद शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। वहीं पुलिस जांच दिल में डॉग स्कॉट भी शामिल है। डॉग को उन सभी घरों में जहां चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया है, उन सभी जगह जांच पड़ताल की जा रही है।

PunjabKesari

सूत्रों के मुताबिक बीती रात तिलेथा गांव में जनक रावत, हरभजन रावत, धबलू रजक, भारत सिंह, ओमप्रकाश, लोकेंद्र, छोटेलाल, बृजमोहन, कौशल और महाराज जाटव के घरों को भी चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने हर घर से सोने चांदी के आभूषण और कीमती सामान चुराया है। इस वारदात से अंचल में सनसनी फैली हुई है। चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

थाना प्रभारी परमानंद शर्मा ने थाने गोराघाट का चार्ज के आज ही संभाला है और थाने का चार्ज संभालते ही उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जिसे उन चोरों तक पुलिस किस तरह पहुंचती है। हालांकि चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News