Punjab Kesari MP ads

कार का शीशा तोड़ BJP नेत्री का पर्स ले उड़े चोर

Saturday, Oct 05, 2019-06:16 PM (IST)

रीवा: मध्यप्रदेश में चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं, कि रीवा में चोरों ने दिनदहाड़े बीजेपी नेत्री की कार का कांच तोड़कर पर्स चुरा लिया, जिसमें सोने-चांदी के गहने समेत 30 हजार रुपए रखे थे। बीजेपी नेत्री ने थान में शिकायत दर्ज कराई है।

PunjabKesari

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर में महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री प्रज्ञा त्रिपाठी बीजेपी नेता सरिता पटेल के घर मुलाकात करने पहुंची, इसी बीच उन्होंने अपनी कार सरिता के घर के बाहर खड़ी कर दी। लेकिन कुछ ही देर बाद एक अज्ञात शख्स ने कार का शीशा तोड़कर उनका पर्स पार कर दिया। बताया जा रहा है कि पर्स में सोने-चांदी के जेवरात समेत 30 हजार रूपए रखे हुए थे। घटना के बाद बीजपी नेत्री नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News