जयवर्धन सिंह के सरकारी बंगले में हुई चोरी, जेवरात और कैश ले गए चोर, पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल

Friday, Aug 16, 2024-09:18 AM (IST)

भोपाल। कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के सरकारी बंगले में चोरी का मामला सामने आया है, आपको बता दें कि चार इमली स्थित सरकारी बंगले में चोर घुस गए और जेवरात और नगदी चोरी करके ले गए हैं। जयवर्धन सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे हैं। जयवर्धन सिंह अभी कांग्रेस पार्टी से विधायक हैं इसलिए उन्हें इमली नाके पर सरकारी बंगला मिला हुआ है। जयवर्धन सिंह के सरकारी बंगले में हुई चोरी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है और सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को भी पकड़ लिया है, जिससे पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। हबीबगंज थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध चोरों से अभी पूछताछ की जा रही है। 

PunjabKesariदिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल

 पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सवाल उठाए हैं उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि जब थाने की पोस्टिंग की बोली लगती है तो यही होगा जयवर्धन सिंह के शासकीय आवास पर भी चोरी हो गई भोपाल पुलिस से क्या उम्मीद करें?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News