Punjab Kesari MP ads

Video: चोर उड़ा ले गए सुकन्या योजना के 4 लाख, छोड़ गए 21 रुपए की चिल्लर

Wednesday, Dec 05, 2018-02:54 PM (IST)

देवालपुर: प्रदेश में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही।अपराधी बेखौफ अपने काम को अंजाम देते हैं और पुलिस प्रशासन शिकायत लिखने के अलावा कुछ नहीं कर पाता। ऐसा ही मामला जिले के एक डाकघर में चोरी का आया है। यहां चोरों ने डाकघर में रखे सुकन्या समृद्धि योजना के करीब 4 लाख रुपए पर हाथ साफ कर दिए।

PunjabKesari
 

जानकारी के अनुसार, नगर के अतिप्राचिन देवी मंदिर के पास संचालित हो रहे डाकघर में बीते दिन मध्यरात्रि में चोरों ने धावा बोल दिया। सुबह 10 बजे के लगभग जब पोस्ट मास्टर जी पी गुप्ता और पोस्टमैन सरेश डाकघर पहुंचे तो डाकघर का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे सारे पैसे भी गायब थे। देवालपुर थाने में घटना की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारी एऐसआई दल-बल और स्पेशल डॉग स्कॉड़ लेकर मौके पर पहुंचे और जांच शुरु की। चोर की तलाश में डॉग 100 मीटर दूर ऐरवास रोड़ की ओर तेजी से भागा और रुक गया। चोरी की खबर सुनकर डाक विभाग के अधीक्षक प्रवीण भाउलकर तथा सहायक अधीक्षक अजित डामौर डाकघर पहुंचे । उन्होंने चोरी हुई राशि के बारे में पूर्ण पड़ताल की। जिसके बाद बताया कि कुल 3 लाख 81 हजार रुपए सुकन्या व 21 हजार अन्य चोरी कर ले गए और पीछे 21 रुपए की चिल्लर छोड़ गए है।







 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR