शिवराज के क्षेत्र में भारी गुंडागर्दी है- अरुण यादव

12/2/2018 11:55:13 AM

भोपाल: बुधनी से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण यादव ने शिवराज पर उनके क्षेत्र में भारी गुडागर्दी को लेकर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बुधनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 15 साल संघर्ष किया है और अब सत्ता पलटने वाली है, कांग्रेस पार्टी का जीत का सेहरा कार्यकर्ताओं के सिर जाएगा। अरुण यादव भोपाल के पुरानी जेल में बने स्ट्रांग रूम पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अरुण यादव ने सागर और खरगोन में ईवीएम के देर से पहुंचने पर सवाल खड़े करते हुए स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की मांग की है।

सागर और सतना की घटना को लेकर कांग्रेस लगातार ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका को लेकर कांग्रेस चुनाव आयोग भी जा चुकी है। पार्टी नेता अऱुण यादव ने स्ट्रांग रूम के बाहर राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं को बैठने की अनुमती और स्ट्रांग रूम के अंदर नजर रखने के लिए वीडियो लिंग देने की मांग की है और स्ट्रांग रूम में ईवीएम के साथ छेड़-छाड़ की आशंका जताई है। वहीं ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा दे रहे हैं।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar