वचन पत्र में संघ पर प्रतिबंध को लेकर सिंधिया ने दी सफाई

11/15/2018 3:19:19 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश में कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पार्टी के वचन पत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में प्रतिबंध लगाने की कोई बात अलग से नहीं कही गई है। हवाईपट्टी पर संवाददाताओं से चर्चा में सिंधिया ने कहा कि इस बारे में जो नियम केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए हैं, वह राज्य एवं केंद्र के कर्मचारियों पर पूर्व से लागू होते आए हैं। कांग्रेस की ओर से वही बात कही गई है। अलग से प्रतिबंध जैसी कोई बात नहीं है।
 

सिंधिया ने वर्तमान BJP सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश पर कर्ज का बोझ बढ़ कर लगभग दो लाख करोड़ रुपए जा पहुंचा है। युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं है। उद्योग-धंधे भी नहीं है। ऐसी स्थिति में प्रदेश की जनता के हित में कांग्रेस परिवर्तन चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को किसी प्रकार की सत्ता की भूख नहीं है, लेकिन प्रदेश के हित में परिवर्तन होना चाहिए। प्रदेश में कांग्रेस को मिलने वाली सीटों के संबंध में पूछे गए सवाल को एक तरह से टालते हुए उन्होंने कहा कि वे ज्योतिषी नहीं हैं और इस बारे में अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता सकते।
 

suman

This news is suman