दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा... गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा आखिर क्यों गुनगुनाया ये गाना

5/27/2022 4:24:25 PM

खंडवा(निशात सिद्दिकी): खंडवा पहुंचे मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गाने की एक पंक्ति गा कर कांग्रेस पर कटाक्ष किया। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा। उन्होंने कपिल सिब्बल, सुनील जाखड़, हार्दिक पटेल  की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है, एक हफ्ते में तीन बड़े नेता कांग्रेस छोड़कर चले गए। कपिल सिब्बल अब हाथ छोड़ कर साइकिल की सवारी कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ों के बजाय कांग्रेस जोड़ो रैली निकाले तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

PunjabKesari

नरोत्तम मिश्रा सुबह-सुबह खंडवा पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद वह आर एस एस के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। बाद में  अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था पर चर्चा की और खरगोन के लिए निकल गए। मीडिया से रूबरू होने पर पत्रकारों ने सवाल किया कि मध्य प्रदेश शांति का टापू है फिर यहां दंगे क्यों? तो गृहमंत्री ने कहा कि खरगोन के बाद प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ और आगे भी नहीं होगा।

PunjabKesari 
 



गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से जब पूछा गया कि कांग्रेस भारत जोड़ों अभियान चला रही है तो उन्होंने तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले कांग्रेस जोड़ो अभियान चलाना चाहिए। एक हफ्ते में उनके कई बड़े नेता कांग्रेस छोड़ कर चले गए हैं। कपिल सिब्बल जैसा वरिष्ठ नेता हाथ छोड़कर साइकिल चला रहे हैं तो वहीं गुजरात में हार्दिक पटेल ने साथ छोड़ दिया है। चारों तरफ भगदड़ मची है। कांग्रेस में टूटन जारी है। नरोत्तम मिश्रा ने शायराना अंदाज में कांग्रेस पर हमला करते हुए गाने की पंक्तियां गुनगुनाए इस दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा।
 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि खंडवा में एक ट्रेनिंग स्कूल और बटालियन आरक्षित है। मीटिंग में इस प्रस्ताव पर बात हो गई है। आने वाले समय में खंडवा में भी एक बटालियन होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News