देश के लोकप्रिय 50 SP में MP के ये 4 जांबाज हुए शामिल, देखिए लिस्ट...

3/27/2021 7:45:49 PM

भोपाल: फेम इंडिया मैगजीन-एशिया पोस्ट ने 2021 के 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तानों की सूची जारी की है। इस सूची में 12 मापदंडों क्राईम कंट्रोल, लॉ एंड आर्डर में सुधार, पीपुल्स फ्रेंडली, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, जवाबदेह कार्यशैली, अहम फैसले लेने की त्वरित क्षमता, सजगता, व्यवहार कुशलता आदि पर किये गये वार्षिक सर्वे के अंतिम चरण में चयन किया गया है। फेम इंडिया मैगजीन एशिया पोस्ट के सर्वे में देश के 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तानों में मध्यप्रदेश के 4 SP को जगह मिली है। जिनमें विरेंद्र कुमार सिंह, SP सिंगरौली, गौरव तिवारी SP-  रतलाम, विवेक सिंह, एसपी- खंडवा और सचिन शर्मा, SP छत्तरपुर को शामिल किया गया है

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News