धर्म से प्रभावित हैं ये 109 सीटें, BJP-कांग्रेस लगा रही हैं जोर

10/13/2018 4:22:47 PM

भोपालः प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है, गुजरात की तरह यहां भी मंदिर पॉलिटिक्स का बोलबाला है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अब मतदाताओं को लुभाने के लिए मंदिरों का सहारा ले रही हैं। इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं। प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं। जानकारी के अनुसार एमपी मे 109 सीटों पर 8 धर्मस्थलों का प्रभाव है। यही कारण है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी दो बार उज्जैन के महाकाल मंदिर जा चुके हैं। राहुल गांधी भी चित्रकूट के कामतानाथ मंदिर और विश्वकर्मा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।

कांग्रेस अपनी नीतियों में बदलाव करते हुए इस बार हिंदु वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रही है। मतदाताओं को साधने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष उन मंदिरों में जा रहे हैं, जहां से उन्हें चुनाव में लाभ मिल सकता है। राहुल गांधी का उज्जैन के महाकाल मंदिर और दतिया के पीतांबरा पीठ जाने का कार्यक्रम है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने अपनी 'राम पथ गमन यात्रा' भी शुरू कर दी है। उसका रथ चित्रकूट से चलकर 7 जिलों की 27 सीटों से होकर गुजरेगा। इन 27 में से 15 सीटें बीजेपी, 11 कांग्रेस और एक बसपा के पास है। यात्रा के दौरान रास्ते में 75 बड़े मंदिर पड़ेंगे। इनमें से 70 मंदिर भगवान राम के हैं।

वे धर्मस्थल जिनका 109 सीटों पर प्रभाव है...

धर्मस्थल कुल प्रभावित सीटें
महाकाल दरबार 33
सलकनपुर मंदिर 9
पीतांबरा पीठ 28
मैहर, कामता नाथ व राम पथ गमन 28
रामराजा दरबार 11
कुल सीटें 109

 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar