MP के इन दो शहरों को मिलेगा ''स्मार्ट सिटी डिजिटल पेमेंट अवार्ड''

2/13/2019 10:52:38 AM

भोपाल: 'स्मार्ट सिटी डिजिटल पेमेंट अवॉर्ड 2018' के लिए मध्य प्रदेश के दो शहरों को चुना गया है। प्रदेश की राजधानी भोपाल और उज्जैन को इस अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। इस अवॉर्ड के लिए सरकार की ओर से तीन कैटेगरी बनाई गई थीं। पांच से दस लाख की आबादी वाले शहरोंं में उज्जैन को चुना गया है। वहीं, राजधानी भोपाल को दस लाख से अधिक वाली आबादी वाले वर्ग के लिए चयनित किया गया है।
 




भारत सरकार के शहरी एवं आवास मंत्रालय ने की घोषणा
भारत सरकार के शहरी एवं आवास मंत्रालय ने मंगलवार को इस अवॉर्ड की घोषणा की है। डिजिटल पेमेंट को देश में बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने प्रतियोगिता करवाई थी। इसमें भोपाल और उज्जैन ने बाजी मारी है। दोनों शहरोंं को अलग अलग\ वर्ग में अवॉर्ड दिया जाएगा।

 




अवार्ड के लिए पहले चरण में 72 और दूसरे चरण में 65 स्मार्ट सिटी को शॉर्टलिस्ट किया गया था। स्मार्ट सिटी के प्रेजेंटेशन के बाद मूल्यांकन समिति द्वारा शहरों का चयन किया गया। प्रदेश की अन्य पांच स्मार्ट सिटी को इस प्रतियोगिता में कोई स्थान नहीं मिला है। भोपाल के साथ पुणे को भी बेस्ट डिजिटल पेमेंट अडॉप्टर कैटेगरी में अवॉर्ड दिया गया है। वहीं उज्जैन ने दो कैटेगरी में सोलापुर और भुवनेश्वर के साथ अवॉर्ड शेयर किया है।

 

 

suman

This news is suman