इंदौर में चोरों के हौसेले बुलंद, हॉस्पिटल ले चंदन के पेड़ ही काट ले गए चोर

7/25/2022 4:56:53 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के चाचा नेहरू हॉस्पिटल में चार से पांच बदमाशों ने दो चंदन के पेड़ काट कर ले गए और करीब तीन से चार चंदन के पेड़ को अधूरा काट कर छोड़ गए । मामले की शिकायत हॉस्पिटल प्रबंधन ने संयोगिता गंज पुलिस को की।

इंदौर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि रविवार रात इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के चाचा नेहरू हॉस्पिटल में चार बदमाशों ने चंदन के पेड़ों को निशाना बना दिया। वही पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है जिससे जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जा सकेगा। चंदन के पेड़ की चोरी चाचा नेहरू हॉस्पिटल में पहली बार नहीं हुई है इसके पहले भी कई बार हॉस्पिटल से चंदन के पेड़ की चोरी की घटना हो चुकी है। बताया जा रहा है कि बदमाशों को पकड़ने के लिए गार्डों ने भी कोशिश की मगर पांचों बदमाश भागने में सफल हो गए।

meena

This news is Content Writer meena