MP में भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन, ओंकारेश्वर में ज्योतिलिंग के दर्शन के बाद नर्मदा पूजन करेंगे राहुल गांधी

11/25/2022 12:08:47 PM

खरगोन(ओम रामनेकर): राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा का आज तीसरा दिन है। राहुल गांधी खरगोन जिले के खेरदा  में रात्रि विश्राम के बाद अल सुबह यात्रा सनावद के लिए रवाना हुई। यात्रा का ग्रामीणों द्वारा जगह जगह  जोरदार स्वागत किया गया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उनकी बहन प्रियंका गांधी सहित कई नेता शामिल हैं। यात्रा के दौरान राहुल गांधी  भानभरड में लंच कर अल्प विश्राम करके सनावद होते हुए तीर्थनगरी ओंकारेश्वर ज्योतिलिंग के दर्शन के कर नर्मदा का पूजन करेंगे और मोटक्का में रात्री विश्राम करेंगे।

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश के सह प्रभारी संजय कपूर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि देश के दिल हिन्दी भाषी राज्य में राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह है।



यात्रा के आस्तिक के भाजपा के सवाल पर साधा निशाना, राहुल गांधी की यात्रा को 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव से नहीं जोड़ा जाना चाहिये। यह यात्रा देश के महौल को संभालने और मंहगाई के खिलाफ निकल रही है।  भाजपा मंहगाई पर क्यों चुप है। जनता कह रही है क्या ये है अच्छे दिन?

meena

This news is Content Writer meena