तीसरी कक्षा के छात्र ने लिखा CM को पत्र, की ये मांग

2/14/2019 2:28:29 PM

भोपाल: इन दिनों शादी समारोह का दौर जारी है। दूसरी तरफ कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं भी  चल रही हैं। कुछ दिनों बाद बोर्ड परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। छात्र छात्राएं परीक्षा की रात दिन तैयारी में जुटे हुए हैं, लेकिन डीजे का शोर उनकी पढ़ाई में बाधक बना हुआ है। प्रतिबंधित समय में भी जोरदार आवाज में डीजे बजाए जाने से पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। छात्र छात्राएं पढ़ाई नहीं कर पा रहे। इसी से परेशान होकर एक तीसरी के छात्र ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को चिट्ठी लिखी है और मांग की है कि इस तरह के तेज साउंड के डीजे और शोर पर बैन लगाया जाए।




पत्र में व्यक्त की पर्यावरण के लिए चिंता
छात्र का नाम हिमांशु सोनी है जो झाबुआ के मदरानी गांव का रहने वाला है। हिमांशु ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर अपनी व्यथा व्यक्त की है। हिमांशु ने लिखा है कि 'हमारे यहां रात 10 बजे के बाद प्रतिबंध के बाद भी डीजे बजता रहता है, उसके शोर से परेशानी होती है। हम ना पढ़ पाते हैं और ना सो पाते है। हमारा मस्तिष्क दुखने लगता है।  हिंमांशु ने आगे लिखा है हमारे देश में डीजे का साउंड अधिक है, इससे डीजे के शोर से पर्यावरण को भी नुकसान होता है, इसलिए इस पर रोक लगायी जाए और हमारे जीव-जंतु पशु-पक्षी को मरने से बचाएं।'

 

 

suman

This news is suman