एक महीने के अंदर तीसरा अज्ञात शव मिला, पुलिस महकमें में हड़कंप

8/3/2018 11:47:07 AM

सिवनी : छपारा थाना क्षेत्र में एक महीने के अंदर तीसरा अज्ञात शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा गया। जानकारी के मुताबिक भीमगढ़ रोड स्थित खुर्सीपार ग्राम में श्रीचंद अवधिया के वेयर हाऊस के बरामदे में अधेड़ की लाश मिली है। शव में कई हिस्सों पर चोट के निशान हैं जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले युवक के साथ झड़प हुई थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां एसएफएल टीम की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले छपारा पुलिस को लकवा ग्राम और बैनगंगा नदी में भी अज्ञात युवकों के शव मिले थे। जिनका अब तक खुलासा नहीं हुआ है। आए दिन अज्ञात के शवों का मिलना पुलिस प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है।

 

 

rehan

This news is rehan