मंत्री-विधायकों के टिकट काटे जाने पर BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दिया ये बड़ा बयान

11/2/2018 5:45:33 PM

भोपाल: भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए 177 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार दो मंत्री और 27 विधायकों के नाम काटे गए है। टिकट नाम मिलने पर भाजपा में बगावती सुर फूटने लगे है। कई नेताओं ने अपनी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलने का प्लान बना लिया है। इसी बीच बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सर्वे और कार्यकर्ताओं से लिए गए फीडबैक के आधार पर टिकट दिए गए है। झा ने आगे कहा कि जिनके टिकट कटे उन्हें थोड़ी तो तकलीफ होगी, लेकिन कार्यकर्ता काम करने के लिए समर्पित है। वो हमारे साथ चौथी बार सरकार बनाने के लिए तन मन धन से आगे आएगा। चुनाव के वक्त हर कार्यकर्त्ता के सामने कमल होता है, उसी को देखते हुए वो काम करता है। 

 


वही कांग्रेस की लिस्ट में देरी पर बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि हमें 15 दिन नहीं लगा प्रत्याशी तय करने में कांग्रेस में मारामारी हो रही है। कांग्रेसी अभी तक नही तय कर पा रहे किसे टिकट दे और किसे नही।हालांकि कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा है कि आज शाम तक कांग्रेस की लिस्ट जारी की जा सकती है।कांग्रेस ने करीब 200 सीटों पर नाम तय किए है। 30 सीटों पर सहमति नही बन पाई है। इन पर भी विचार कर जल्द प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।
 

suman

This news is suman