इस BJP प्रत्याशी ने किया कांग्रेस को 50 हजार से अधिक वोटों से हराने का दावा

11/3/2018 1:09:24 PM

सिवनी : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के ऐलान की रस्म अदायगी 2 नवंबर से शुरू हो गई। सिवनी जिले के 3 विधानसभा क्षेत्रों पर बीजेपी उम्मीदवारों के ऐलान के साथ वार पलटवॉर में तेजी आ गई है। भाजपा प्रत्याशियों की घोषित सीटों में पहला नाम सिवनी दिनेश राय मुनमुन का है। ये वही दिनेश राय हैं जिन्होंने 2013 के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप बीजेपी को मात दी थी। यही कारण है कि इस बार बीजेपी ने उन पर विश्वास करते हुए सिवनी विधानसभा की दावेदारी दी है।
 

वहीं जिला अध्यक्ष राकेश पाल सिंह को केवलारी विधानसभा और बरघाट विधानसभा क्षेत्र से कमल मार्सकोले पर एक बार फिर पार्टी ने विश्वास दिखाया है। दिनेश राय ने कांग्रेस प्रत्याशी को सीधे चुनौती दे दी है। दिनेश राय मुनमुन ने बताया कि इस बार वो कम से कम 50 हजार से अधिक मतों से विरोधियों को मात देंगे। वहीं केवलारी के उम्मीदवारी राकेश पाल सिंह ने कहा कि किसानों के फर्जी शुभचिंतकों को जवाब देने का समय आ गया है।
 

suman

This news is suman