आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला ने उठाया ये दर्दनाक कदम

6/20/2018 12:11:56 PM

शिवपुरी: शिवपुरी में एक महिला ने पति की दूसरी शादी से परेशान होकर और आर्थिक तंगी के चलते अपने तीन बच्चों सहित जहर खा लिया। जहर खाने से महिला और दो बच्चों की मौत हो गई और एक बच्चा जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है। जानकारी के अनुसार मृतका का पति उसे और बच्चों को घरखर्च के पैसे नहीं दे रहा था, इसलिए उसे अपने तीन बच्चों के साथ आर्थिक तंगी के दौर से गुजरना पड़ रहा था।

मृतकों में 35 वर्षीय सुनीता, 10 वर्षीय कृष्णा और बेटा सौरभ शामिल है। हादसा बैराड़ के देवपुरा गांव में हुआ। मृतका अपने बच्चों के साथ बैराड़ के शाखा मैदान इलाके मे किराये के मकान में रहती थी। हादसे में बचे हुए बच्चे को हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रैफर किया गया है।

 

suman

This news is suman