इस बार वोटर्स को मशीन पर 7 सेकेंड तक दिखेगा प्रत्याशी का ''नाम''

8/25/2018 1:19:11 PM

उज्जैन : इस बार विधानसभा चुनाव हाईटेक होंगे। निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया का काफी हद तक डिजिटलाइजेशन कर दिया है। इस बार मतदाता वीवीपेट नामक मशीन पर 7 सेकंड तक खुद देख सकेंगे कि उन्होंने किस प्रत्याशी को वोट डाला है। रैली, सभा, वाहन की अनुमति भी चुनाव प्रत्याशियों को ऑनलाइन मोबाइल एप के जरिए मिलेगी। शिकायतों का समाधान भी ऑनलाइन होगा।

यह जानकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष सिंह ने शुक्रवार को मीडिया को दी। नवंबर-2018 में प्रस्तावित चुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि इस बार उज्जैन जिले में चुनाव 1773 मतदान केंद्रों पर होंगे। ये संख्या चुनाव में 1585 थीं। फिलहाल जिले में मतदाताओं की संख्या 13 लाख 67 हजार है।8 हजार नाम काटे
नई मतदाता सूची बनाने के लिए 78 हजार नाम काटे गए हैं और 26 हजार नाम जोड़े गए हैं। 31 अगस्त तक नाम जोड़ने का काम जारी रहेगा। इसके बाद 7 सितंबर तक सूची प्रकाशन के लिए निर्वाचन आयोग को भेज दी जाएगी। पिछले चुनाव में 74 फीसद मतदान हुआ था। इस बार चुनाव में 84 प्रतिशत मतदान कराने का लक्ष्य है। m

  

 

suman

This news is suman