नीमच जिले में तीन हादसे, पांच लोग घायल, एक की मौत
Sunday, Feb 16, 2025-11:08 PM (IST)

नीमच। (मूलचंद खींची): नीमच जिले में रविवार को तीन अलग - अलग जगहों पर सड़क हादसे हुए, इसमें पांच लोग घायल हो गए, वहीं एक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जाट के चरछा मार्ग पर दो मोटर साइकिल सवार की आमने सामने भिड़ंत हुई, जिसमें कन्हैया लाल भील निवासी माता खेड़ा और दूसरी बाइक पर सवार लखन सोनी पिता राजेंद्र कुमार सोनी, निवासी जाट और सतीश सोनी पिता संजय सोनी गंभीर रुप से घायल हुए। जिन्हें तत्काल जाट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती किया गया।
महू - नीमच हाईवे पर रविवार शाम को मालखेडा फंटे पर स्पीड ब्रेकर के पास तीन कारों की भिडंत हुई। जिसमें दो लोग घायल हुए। दो कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। देर शाम को जमुनियाकला के पास अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है, वहीं मृतक की शिनाख्ती की जा रही है।