वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपी गिरफ्तार, एक ट्रैक्टर समेत 60 दो पहिया वाहन बरामद

2/14/2022 5:22:29 PM

देवास (एहतेशाम कुरैशी): देवास पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। देवास की नेमावर थाना क्षेत्र पुलिस और देवास पुलिस की कार्रवाई में वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जबकि फरार 3 अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। 

एक ट्रैक्टर के साथ 60 दो पहिया वाहन बरामद 

आरोपी वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से 60 दो पहिया वाहनों के साथ एक एक ट्रैक्टर समेत चार पहिया वाहन भी पुलिस ने जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव दयाल सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान खुलासा किया कि जब्त वाहनों की कीमत करीब 40 लाख रूपये हैं। उनके मुताबिक संगठित वाहन चोर गिरोह से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि गिरोह के सदस्यों से कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh