नीलगाय का शिकार करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

2/20/2023 6:39:55 PM

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर में नीलगाय का शिकार करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें डॉक्टरी जांच के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक करंट लगाकर दो नीलगायों का शिकार करने के मामले में वन विभाग द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में कार्यवाही की गई है।

वन विभाग की पहाडग़ांव बीट के परिक्षेत्र सहायक शिवनारायण द्विवेदी ने बताया कि पिछले दिनों कुछ लोगों ने करंट लगाकर दो नीलगायों का शिकार किया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेंजर के निर्देशन में विवेचना करते हुए आज पनौठा निवासी जोगेन्दर अहिरवार, मनोज अहिरवार और रामभरोसे अहिरवार को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्यवाही की जा रही है।

meena

This news is Content Writer meena