mock drill: तीन हथियारबंद आतंकी गिरफ्तार, भारी संख्या में पुलिसकर्मियों ने निकाला फ्लैगमार्च

4/24/2022 1:03:31 PM

डिंडोरी (सुरेंद्र सिंह): जिला मुख्यालय में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बस स्टैंड इलाके से पुलिस ने तीन हथियारबंद आतंकियों को गिरफ्तार किया। दरअसल डिंडौरी पुलिस आतंकियों को पकड़ने के लिए मॉकड्रिल कर रही थी। लेकिन जब तक लोग पुलिस के मॉकड्रिल को समझ पाते तब तक पूरे शहर में अफरातफरी का माहौल बन गया।

एसपी संजय सिंह समेत पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में जब भारी संख्या में सशस्त्र पुलिसकर्मियों ने शहर के मुख्य मार्ग पर फ्लैगमार्च किया। तभी लोग किसी अनहोनी की आशंका जता रहे थे और जैसे ही बस स्टैंड इलाके से आतंकियों की भूमिका निभा रहे तीन पुलिसकर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने का रिहर्सल किया, तब मौके पर मौजूद लोग हैरत में पड़ गए।

एसपी संजय सिंह ने बताया की इक्विपमेंट की जांच पड़ताल व विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिस की तैयारियों का जायजा लेने मॉकड्रिल किया गया था और समय समय पर पुलिस के द्वारा फ्लैगमार्च व मॉकड्रिल किया जाता है।  

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh