यहां 10 साल से ज्यादा उम्र की लड़कियां नहीं पहन सकेंगी जींस-टॉप, वजह कर देगी हैरान

10/6/2018 6:37:07 PM

भोपाल : अलीराजपुर जिले के माली समाज ने 10 साल से बड़ी लड़कियों के पहनावे को लेकर एक नया फऱमान जारी किया है। माली समाज ने भारतीय संस्कृति को बचाने के नाम पर लड़कियों को जींस, टी-शर्ट या टॉप नहीं पहनने का फैसला सुनाया है। समाज के लोगों का यह मानना है कि लड़कियों के छोटे और टाईट कपड़े पहनने की वजह से ही लोग लड़कियों को गंदी नजर से देखते हैं।

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के माली समाज की महिला मण्डल और समाज के लोगों ने शुक्रवार को एक बैठक के दौरान फैसला किया  कि 10 साल से बड़ी लड़कियां गरबे और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में भी पश्चिमी सभ्यता के कपड़े नहीं पहनेंगी। इस बेतुके और तुगलकी फरमान के बारे में पूछे जाने पर समाज के कुछ लोगों की दलील है कि भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए माली समाज ने यह अहम फैसला लिया है। 
 

suman

This news is suman