अचानक आग लगने से धू-धू कर जल उठी टायर फैक्ट्री, 4 मज़दूर झुलसे

1/20/2019 5:31:21 PM

मंदसौर: जिले में रविवार दोपहर एक टायर फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पूरी फैक्ट्री मिनटों में जलकर खाकर हो गई और चार मजदूर बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें आनन -फानन में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना नीमच रोड पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची है। राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया गया है। वहीं दमकलों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। ये फैक्ट्री भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र चौरड़िया की बताई जा रही है। फिलहाल आग का कारण पता नही चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।



 

जानकारी के अनुसार, आज दोपहर तीन से चार बजे के बीच मंदसौर शहर के नजदीक मुल्तानपुरा से रलायता रोड स्थित महेंद्र चोरड़िया की टायर फैक्ट्री में अचानक ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। इसमें 4 लोग बुरी तरह से झुलस गए। आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया। अभी तक किसी के मौत की खबर नहीं है। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर फायर टैंडर और दमकल विभाग पहुंचे। लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण काफी परेशानी हुई। धीरे-धीरे कर आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई। इस बीच इस हादसे में झुलसे मजदूरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। 

 

 

suman

This news is suman