आज हजारों संतों के साथ राजधानी में ''रोड शो'' करेंगे कंप्यूटर बाबा

11/24/2018 11:20:08 AM

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कंप्यूटर बाबा शनिवार को एक हजार संतों के साथ रोड शो करेंगे। इस रोड शो में उनके साथ दिग्गज संत भी शामिल होंगे। राजधानी के विभिन्न मार्गों से उनका कारवां गुजरेगा। यही नहीं बाबा शिवराज सरकार के खिलाफ बड़े मामले भी उजागर कर सकते हैं। 



जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नर्मदा के तट ग्वारीघाट मे नर्मदा संसद में एक विशाल कार्यक्रम किया गया। शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बीजेपी सरकार को उखाड़ कर कांग्रेस की सरकार बनाने का सभी साधु संतों से आव्हान किया। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस को एक मौका दे रहे हैं, लेकिन अगर कांग्रेस भी बीजेपी का तरीका अपनाएगी तो उसे हटाकर किसी ओर के बारे में सोचा जाएगा।

नर्मदा में हो रहे अवैध उत्खन्न और गौ रक्षा को मुद्दा बनाकर संतों ने शुक्रवार को नर्मदा संसद में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में देश भर के करीब दस हजार से ज्यादा साधु संतों ने शिरकत की। अचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा कि वह कम्प्यूटर बाबा को  धन्यवाद देते हैं, कि मन की बात जिस पर  प्रधानमंत्री ने कब्जा कर रखा था, उसे अब साधु संतों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि संतों को मनाया जा सकता है पर डराया नहीं जा सकता है।

suman

This news is suman