धान खरीदी का आज आखिरी दिन, आज चूके तो आगे नहीं मिलेगा चांस

2/7/2022 10:46:23 AM

रायपुर (शिवम दुबे): 1 दिसंबर से शुरू हुई धान खरीदी का आज आखिरी दिन है। छत्तीसगढ़ में अब तक धान की कुल खरीदी 97 लाख 71 हजार मीट्रिक टन हुई है। सरकार धान खरीदी के लक्ष्य से 7 लाख मीट्रिक टन दूर है। जबकि 21 लाख 74 हजार पंजीकृत किसान धान बेच चुके हैं। धान बेच चुके किसानों को 19 हजार करोड़ का भुगतान हो चुका है। धान खरीदी पहले 31 जनवरी तक की जानी थी। लेकिन किसानों की मांग को देखते हुए भूपेश बघेल सरकार ने इसे 7 फरवरी के लिए बढ़ा दिया। ताकि किसान आसानी से अपनी उपज को खरीदी केंद्र जाकर बेच सके। 

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा था कि सरकार ने रिकॉर्ड धान की खरीदी की है. जो लक्ष्य तय किया था, उसे भी लगभग पूरा कर लिया है. सोमवार को खरीदी की अंतिम तारीख है. जो किसान बाकी हैं, उनका धान भी खरीद लिया जाएगा.

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh