MP में तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, दिग्गज करेंगे ताबड़तोड़ सभाएं

5/10/2019 11:12:08 AM

भोपाल: एमपी में 12 मई को होने वाले तीसरे चरण के मतदान के लिए आज शाम चुनाव प्रचार का शोरगुल थम जाएगा। उससे पहले सभी राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता प्रचार के आखिरी दौर में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में आज दिन भर दिग्गजों की ताबड़तोड़ सभाएं और रोड शो होंगे। 
 

मुख्यमंत्री कमलनाथ आज मालवा में सक्रिय रहेंगे। हालांकि यहां आखिरी चरण में 19 मई को वोटिंग है। सीएम कमलनाथ 11.15 बजे नीमच और 11.40 बजे मंदसौर के सिंगोली में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.40 बजे सिंगोली से रवाना होकर 12.45 बजे कुकडे़श्वर पहुंचकर जनसभा करेंगे। दोपहर 2.15 बजे मंदसौर के शामगढ़ और 3.30 बजे आगर के सुसनेर में आमसभा करेंगे। कमलनाथ शाम 5 बजे भोपाल लौट आएंगे।
 


 

ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज बब्बर प्रचार करेंगे प्रचार
गुना में आज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज बब्बर प्रचार के लिए आ रहे हैं। शाम 4 बजे लक्ष्मीगंज में उनकी सभा है। पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य यहां से प्रत्याशी हैं.कांग्रेस ने इस रैली के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। 



राजस्थान के उप- मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी जुटेंगे प्रचार में
राजस्थान के उप- मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी आज कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रचार के लिए मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वो मुरैना, राजगढ़, भोपाल में सभाएं करेंगे। मुरैना में 11:30 बजे सभा है। उसके बाद दोपहर 1:30 बजे राजगढ़ के आरोन और दोपहर 3:00 बजे भोपाल के नजीराबाद में आम सभा करेंगे। प्रचार के आखिरी दिन भोपाल सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर के लिए 501 वैदिक ब्राह्मण सुंदरकांड करने वाले है।  संस्कृति बचाओ मंच ये सुंदरकांड करवा रहा है।
 



शिवराज सिंह चौहान भी करेंगे धुआंधार प्रचार
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आज धुआंधार दौरे पर निकल रहे हैं। वो दोपहर 12 बजे बैरसिया में पार्टी प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थन में सभा करेंगे। उसके बाद दोपहर 2 बजे बुधनी, 3 बजे शाहगंज और शाम 4 बजे बुधनी विधानसभा के बकतरा में पार्टी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के समर्थन में प्रचार करेंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह राजगढ़, गुना, ग्वालियर के दौरे पर रहेंगे.राजगढ़ के ब्यावरा में पार्टी प्रत्याशी रोडमल नागर के रोड शो में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे अशोकनगर में गुना प्रत्याशी के पी यादव के समर्थन में रोड शो और फिर दोपहर 3.15 बजे ग्वालियर में पार्टी प्रत्याशी विवेक शेजवलकर के महासंपर्क अभियान में शामिल होंगे।

 

 

suman

This news is suman