श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 40 घायल, 5 की हालत गंभीर

2/6/2023 1:28:33 PM

बैतूल (विनोद पातरिया) : बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक के डोडाजाम के पास ट्रैक्टर ट्राली पलटने से महाराष्ट्र के 40 श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें 5 को गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के धारणी, चिपौली समेत अन्य गांवों के लोग भैंसदेही के गुप्तवाड़ा मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर सोमवार सुबह जा रहे थे। भीमपुर के कुनखेड़ी–डोडा जाम के पास सुबह करीब चार बजे ट्रैक्टर चालक रास्ता भटक गया। वह ट्रैक्टर को भैंसदेही मार्ग के बजाय उत्तरी घाट की ओर ले गया। घाट में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर में सवार सभी लोग घायल हो गए। जैसे तैसे डायल 100 को सूचना दी गई। इसके बाद सभी घायलों को भीमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया।

मोहदा चौकी प्रभारी संतोष टेकाम ने बताया कि धारणी महाराष्ट्र के लगभग 40 श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर गुप्तवाड़ा स्थित देव स्थल दर्शन के लिए जा रहे थे। अचानक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। भीमपुर से कुनखेड़ी डोडाजाम के उत्तरी घाट में हादसा हुआ है। भीमपुर से करीब 35 किमी की दूरी होने और मोबाइल का कवरेज भी मौके पर नहीं था। हादसे में महाराष्ट्र के धारणी समेत अन्य जगह के लोग घायल हुए हैं। घायलों में काबू बाई पति रामकिशन भिलवाकर (45),  लखभाय पति मोहन कासडेकर (35) , सुगंती पति बापूराव जाम्बेकार, भूजीलाल ठिकारे, काल्या भैयालाल भिलावकर, रविंद्र रामलाल कडेकर,  राजेंद्र रामलाल (8), सुमन पति रामलाल,  रमेश पिता लालजी सिलेकार, सुंदर बाई पति हिरालाल, हीरा पति लच्छू सेलेकर, चंद्रा बाई सैलेकर, करीना छोटेलाल, सलिता रमेश, सचिन रामा,  चरकाय बाई पति रामचंद्र पाठक, अकला बाई मंशाराम पिता गंगाराम, सुंदर बाई गंगाराम, ओमप्रकाश रामा,  शिकारी ओमकार, लक्ष्मन सोमा, रामा सोना, लखन लाल, रामचंद, सुंदा बाई, वैष्णवी मुकेश दो साल, बुंदिया बाई, बेबी बाई, शांति बाई और प्यारे लाल घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर भैंसदेही विधायक भी अस्पताल पहुंच गए और घायलों और अन्य लोगों से इलाज के बारे में बात की है।

meena

This news is Content Writer meena