रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, 1 की मौत

12/30/2018 4:50:13 PM

भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गयी। ट्रॉली के पहिये के नीचे दब जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, भारौली-अमायन मार्ग स्थित पुलिया के पास रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।

इस घटना में ट्रेक्टर चालक बृजेश दौहरे के ट्रॉली के पहिया के नीचे आने से दब जाने उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर वसूली का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल के बाहर जाम लगा दिया। बाद में सिटी कोतवाली पुलिस की समझाइश के बाद परिजन मान गए। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व सांसद डॉ. रामलखन सिंह व बसपा नेता दिलीप बौद्ध भी अस्पताल पहुंच गए। 

 

suman

This news is suman