दर्दनाक हादसा: दो बाइक की आमने- सामने टक्कर में 2 लोगों की मौत

12/14/2019 12:15:49 PM

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें दो बाइक में आमने- सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। डाॅक्टर आरिफ कुरैशी ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें दोनों को गंभीर हालत में 108 की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

वहीं दुर्घटना में घायल मुकेश के पिता पप्पू आदिवासी ने बताया कि वे बंडा से घर लौट रहे थे, तभी ढाबा के पास हादसा हो गया। इसमें मृतक हल्ले के पिता दुर्ग आदिवासी निवासी निहानी की मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक सवार (मृतक) दलपतपुर से लौट रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस बल ने मामला दर्जकर दोनों शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Jagdev Singh

This news is Edited By Jagdev Singh