एक हादसा और मातम में बदली खुशियां...शादी से पहले उठानी पड़ी होने वाली दुल्हन की अर्थी

2/28/2024 8:14:46 PM

सीधी (सूरज शुक्ला) : सीधी में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां राह चलती दो युवतियों को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश दी। मृतकों में एक युवती की कुछ दिन बाद ही शादी होने वाली थी। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सीधी के कमर्जी मुख्य मार्ग की है।

जानकारी के मुताबिक, दो युवतियों को पहले ऑटो ने टक्कर मारी जिससे दोनों युवतियां ट्रक के पहिया के नीचे आई। दोनों युवतियों के ट्रक के पहिये के नीचे आने से मौत हो गई। दोनों युवतियों के शव ट्रक के पहिये में दब गए। आक्रोशित परिजनों ने चक्का जाम कर दिया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश दी।

वहीं मामले में पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने शहर में नो एंट्री होने के बावजूद भारी वाहन घुसने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शहर में दिनदहाड़े बेधड़क भारी वाहन शहर में करते हैं। उन पर कोई अंकुश नहीं लगाया जाता।  

meena

This news is Content Writer meena