Punjab Kesari MP ads

MP में प्रशिक्षु IPS ने BJP जिला उपाध्यक्ष की निकाली दबंगई, हूटर लगी गाड़ी का काटा चालान,जब्त करके ले गए थाने,जिले में हड़कंप

Wednesday, Feb 25, 2026-03:44 PM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया): छतरपुर में प्रशिक्षु आईपीएस (IPS) का डयूटी के दौरान एक जबरदस्त रुप देखने को मिला है। प्रशिक्षु आईपीएस ने अपनी कर्तव्य का पालन करते हुए सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारी को सबक सिखा दिया और गाडी को जब्त कर लिया।

PunjabKesari

दरअसल शहर में देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान सत्ताधारी दल के एक पदाधिकारी पर कार्रवाई का मामला सामने आया है। भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष पंकज पांडे की तेज रफ्तार सफारी गाड़ी को नौगांव रोड पर रोककर पुलिस ने चालान काटा और फिर वाहन को जब्त भी कर लिया।

कार्रवाई उस समय हुई जब गाड़ी तेज स्पीड में नौगांव रोड से गुजर रही थी। चेकिंग के दौरान दस्तावेजों और वाहन की जांच में कई अनियमितताएं सामने आईं। जिस पर प्रशिक्षु आईपीएस लेखराज मीणा ने सख्त कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान जो अनियमितताएं सामने आईं वो इस तरह हैं-

1- गाड़ी में काली फिल्म लगी हुई थी

2- हूटर का इस्तेमाल किया जा रहा था

3- वाहन बिना वैध बीमा के सड़क पर दौड़ रहा था

प्रशिक्षु आईपीएस लेखराज मीणा ने पढ़ाया कानून का पाठ         

जानकारी के मुताबिक मौके पर मौजूद प्रशिक्षु आईपीएस लेखराज मीणा ने सख्ती दिखाते हुए वाहन को तत्काल जब्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद सफारी को ओरछा रोड थाने में खड़ा करके  आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। लिहाजा भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज पांडे पर हुई इस कार्रवाई की ओर चर्चा है और पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

‘कानून सबके लिए बराबर’ का संदेश

पुलिस की इस कार्रवाई को साफ संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि नियमों के उल्लंघन पर पद या प्रभाव नहीं चलेगा। फिलहाल वाहन के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News