IMP में IAS अधिकारियों के तबादले, यहां देखिये सूची

1/18/2019 10:25:50 AM

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार दुर्ग विजय सिंह अपर सचिव मंत्रालय को अपर सचिव राजस्व विभाग, माल सिंह भयडिय़ा अपर सचिव मंत्रालय को अपर सचिव श्रम विभाग और रोहित सिंह उप सचिव मंत्रालय को अपर प्रबंध संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र के पद पर पदस्थ किया गया है।


विवेक श्रोत्रिय बने इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ
ज्य शासन ने गुरूवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किये हैं| स्वास्थ्य विभाग के अपर संचालक विवेक श्रोत्रिय इन्दौर विकास प्राधिकरण के सीईओ बनाये गए हैं| वहीं इन्दौर विकास प्राधिकरण के वर्तमान सीईओ कुमार पुरषोत्तम को प्रबंध संचालक, आधौगिक केंद्र विकास निगम इंदौर की जिम्मेदारी सौंपी है, पहले वह अतिरिक्त रूप से इसका प्रभार संभाल रहे हैं| गुरूवार इस सम्बन्ध में आदेश जारी किये गए हैं। 

 

 

suman

This news is suman