Punjab Kesari MP ads

राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी, देखें सूची

Tuesday, Aug 11, 2026-09:01 PM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर जिले में राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारियों की पदस्थापना में बड़ा फेरबदल किया गया है। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण एवं पदोन्नति आदेशों के परिपालन में 5 नायब तहसीलदारों को जिले की अलग-अलग तहसीलों और राजस्व मंडलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अपर कलेक्टर विनय द्विवेदी द्वारा 11 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार सभी पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से लागू रहेंगी।

बक्स्वाहा में त्रिलोक सिंह पूषाम होंगे प्रभारी तहसीलदार

स्थानांतरण के बाद जिला कार्यालय में उपस्थिति देने वाले त्रिलोक सिंह पूषाम, नायब तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन को प्रभारी तहसीलदार बक्स्वाहा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे आगामी आदेश तक इस पद का दायित्व संभालेंगे।

छतरपुर नगर में हरिनारायण शर्मा की पदस्थापना

हरिनारायण शर्मा, नायब तहसीलदार को स्थानांतरण के बाद तहसील छतरपुर नगर के मंडल ब्रजपुरा में पदस्थ किया गया है। उन्हें नवीन पदस्थापना पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जयहिन्द सिंह घोष को महेवा मंडल का जिम्मा

पदोन्नति के बाद पदस्थापित जयहिन्द सिंह घोष को तहसील छतरपुर ग्रामीण के मंडल महेवा में जिम्मेदारी दी गई है। उनके अनुमोदक अधिकारी तहसीलदार छतरपुर ग्रामीण होंगे।

राजनगर में मल्लूप्रसाद कोल की नई जिम्मेदारी

मल्लूप्रसाद कोल, नायब तहसीलदार को पदोन्नति के बाद तहसील राजनगर के मंडल ललपुर में पदस्थ किया गया है। उनके अनुमोदक अधिकारी तहसीलदार राजनगर होंगे।

लवकुशनगर के पठा मंडल में रामदयाल सिंह

पदोन्नति के बाद उपस्थिति देने वाले रामदयाल सिंह को तहसील लवकुशनगर के मंडल पठा में नवीन पदस्थापना दी गई है। वे आदेश के तत्काल प्रभाव से अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

शासन और संबंधित अधिकारियों को भेजी आदेश की प्रतियां

अपर कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश कलेक्टर के अनुमोदन के बाद जारी किया गया है। इसकी प्रतिलिपि राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव, सागर संभागायुक्त, संबंधित एसडीएम, जिला कोषालय अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। जिले में राजस्व अधिकारियों की नई पदस्थापनाओं के बाद तहसील और मंडल स्तर पर प्रशासनिक कामकाज को और व्यवस्थित करने की उम्मीद है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News