10 ASI समेत अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
Wednesday, Nov 04, 2026-11:54 AM (IST)
MP desk: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल की सूचना मिली है। यहां कई उप-निरीक्षकों और सहायक उप-निरीक्षकों का तबादला किया गया है। करीब 10 अधिकारी इधर-उधर किए गए है। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल ने इसके लिए आदेश जारी किया है। सभी को तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए है।
इन अधिकारियों का हुआ तबादला
उप निरीक्षक संदीप चौधरी को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी देवरदा बनाया गया है।
उप निरीक्षक बृजेंद्र सिंह घोषी को थाना कोतवाली से स्थानांतरित कर थाना देहात भेजा गया है।
उप निरीक्षक राजवीर यादव को चौकी प्रभारी बंधा से थाना जतारा भेजा गया है।
उप निरीक्षक रेवाराम गौड़ को चौकी प्रभारी जेवर से थाना कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।
उप निरीक्षक हरिशंकर सिंह गौड़ को थाना बम्होरीकलां से थाना दिगौड़ा में भेजा गया है।
उप निरीक्षक संतोष पांडेय को थाना मोहनगढ़ से थाना खरगापुर भेजा गया है।
कार्यवाहक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह गौड़ को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली में भेजा गया है।
सहायक उप निरीक्षकों करण सिंह यादव को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।
लीलाधर सिंह गौड़ को चौकी प्रभारी देवरदा से चौकी प्रभारी जेवर में भेजा गया।
रामकिशोर पाठक को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर थाना देहात भेजा गया है।


