महज 8 घंटे में शहीद पुलिसकर्मियों की पोर्ट्रेट रंगोली बनाकर दी श्रद्धांजलि, बच्चों की कलाकारी देख सभी हुए हैरान

5/16/2022 4:25:13 PM

अशोकनगर(गजेंद्र लोधी): गुना के आरोन में शिकारियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस जवान राजकुमार जाटव, नीरज भार्गव ओर संतराम रावत को अशोकनगर के गांधी पार्क पर बच्चों द्वारा अनोखी श्रंद्धाजलि दी गई। जहां जवानों की विशाल पोर्ट्रेट रंगोली बनाई गई जिसे विधायक, कलेक्टर सहित शरहवासियों ने सराहा। यह पोर्ट्रेट रंगोली करीब 40 बच्चों ने मिलकर करीब 8 घंटों से अधिक समय में बनाई। जहां स्थानीय विधायक जजपाल सिंह जज्जी, कलेक्टर आर उमा महेश्वरी ने पहुंचकर शहीद पुलिस के जवानों की रंगोली के समक्ष दीप जलाकर पुष्पांजलि अर्पित की।

दरसअल, सत्यम आर्ट्स ग्रुप के बच्चों द्वारा शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने यह विशाल रंगोली बनाई थी। तीन शहीद पुलिस जवानों में से एक जवान अशोकनगर के राजकुमार जाटव थे। उन्ही की यादव में हूबहू जवानों के चित्र बनाएं और विधायक कलेक्टर के साथ बच्चों ने अनोखे तरीके से श्रद्धांजलि दी गई।

meena

This news is Content Writer meena