शोक में डूबा देश, यहां डीजे पर नाचकर दी अटल को श्रद्धांजली

8/20/2018 11:31:08 AM

छतरपुर : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद देश भर में जहां 7 दिन का शोक है और भाजपा ने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। वहीं छतरपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में डीजे पर नाच-गाकर वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने का मामला सामने आया है। इस घटना को प्रदेश भाजपा ने भी संज्ञान में लिया है। डीजे बजाकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धाजलि देने पर प्रदेश नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष से जवाब भी मांगा है। बताया गया कि भाजपा नेता ने कावड़ यात्रा निकाली गई। 

वाजपेयी के निधन के बाद भाजपा ने कोई भी ऐसे कार्यक्रम नहीं करने कहा है, जिनमें नाच-गाना हो। इसके बावजूद भी छतरपुर भाजपा जिलाध्यक्ष ने डीजे वाला कार्यक्रम किया। जिसमें कई काफी संख्या में स्थानीय भाजपा नेता भी शामिल हुए थे। जानकारी के अनुसार छतरपुर जिलाध्यक्ष द्वारा कांवड़ यात्रा का आयोजन हर साल किया जाता है, यह पूरी तरह से गैर राजनीतिक और धार्मिक होता है।

लेकिन इस बार कांवड़ यात्रा को उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि से जोड़ दिया है। जिसको लेकर वे विवादों में पड़ गए हैं। खास बात यह है कि इस दौरान उन्होंने समर्थकों से जबर्दस्त स्वागत कराया। इस कांवड़ यात्रा से जिले के दूसरे दिग्गज भाजपाईयों ने किनारा कर लिया था। कोई भी बड़ा नेता यात्रा में शामिल नहीं हुआ। 

 

suman

This news is suman