हज के दौरान मक्का में लहराया तिरंगा, पेश की देशभक्ति की अनोखी मिसाल

8/17/2019 4:41:33 PM

भोपाल: देश में 73वां स्वतंत्रता दिवस जहां पूरे भारत में हर्षोल्लाष के साथ मनाया गया। वहीं मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के नईमुद्दीन शेख ने देश की शान तिरंगा को मक्का में लहराया व देश भक्ति की अनोखी मिसाल पेश की। हज के लिए गए नईमुद्दीन शेख ने भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए, और राष्ट्रगान भी गाया गया। वे अपने साथ विशेष तौर पर तिंरगा ले गए थे और 15 अगस्त को उन्होंने मक्का में तिरंगा लहराया।



मक्का में लहराया तिरंगा
सोशल मीडिया पर मक्का की तस्वीरें साझा करते हुए नईमुद्दीन शेख ने लिखा कि कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है, हम लहराएंगे हर जगह तिरंगा, नशा ये हिंदुस्तान के सम्मान का है,  इसके साथ ही टांडा के बोहरा समाज के लोग भी हज पर गए हुए थे, उन्होंने भी मक्का में आज़ादी का जश्न उत्साह और गर्मजोशी के साथ मनाया।



देश की शान में मक्का में तिरंगा लहराते हुए राष्ट्रगान गाया और भारत माता की जय के नारे लगाए। नईम शेख राणापुर में तहसील में पटवारी पद पर कार्यरत हैं। इन दिनों हज यात्रा पर मक्का गए हुए हैं। वहां आजादी का जश्न मनाते हुए तिरंगे के साथ उन्होंने अपने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए।



वहीं पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश मुलेवा व अन्य पदाधिकारियों ने अपने सदस्य शेख के जज्बे को सलाम किया है, उन्होंने कहा कि वतन से इतनी दूर होने के बाद भी राष्ट्रभक्त पटवारी साथी ने 15 अगस्त के महत्व को समझा है। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि झाबुआ लौटने पर उनका सम्मान किया जाएगा।

 

meena

This news is Edited By meena