3 पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागा ट्रिपल मर्डर का आरोपी, अस्पताल में इलाज के लिए था भर्ती

9/11/2021 1:33:09 PM

कटनी(संजीव वर्मा): कटनी जिला अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब इलाज के लिए भर्ती कराया गया ट्रिपल मर्डर का विचाराधीन कैदी फरार हो गया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही हैं, अब तक आरोपी का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है। आरोपी की सुरक्षा में लगे चार पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया गया है। जिसमें एएसआई, प्रधान आरक्षक और दो आरक्षक शामिल है।

दरअसल, सागर निवासी देवी पिता शंकर सिंह  उम्र 31 वर्ष कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत पड़खुरी गांव में हुए तिहरे हत्याकांड का आरोपी था। देवी सिंह ने अपने सास, ससुर और दो सालों पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें ससुर और दोनों सालों की मौत हो गई थी। जिसके बाद से आरोपी झिंझरी जेल में बंद था। इसी बीच 9 सितंबर को कैदी देवी सिंह की जेल में तबियत खराब होने के बाद जेल से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी रात करीब 1 से 2 बजे के बीच आरोपी देवी सिंह जेल में बंद अपने 2 कैदी मित्रों की मदद से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। घटना का सारा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस अब इन फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है। एक पुलिस टीम को सागर भी भेजा गया है। आरोपी के सभी संभावित ठिकानों में पुलिस टीम दबिश दे रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया ने बताया कि आरोपी की सुरक्षा में बरती गई लापरवाही के कारण चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। जिनमें एएसआई, एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षक शामिल हैं। इसके अलावा आरोपी को भगाने में सहयोग करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।  

meena

This news is Content Writer meena