ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला: BJP में जाऊंगा तो वैसे भी मुख्यमंत्री बन नहीं सकता, कांग्रेस से बाहर सोचना मेरे लिए असंभव: टीएस सिंहदेव

4/2/2022 5:11:48 PM

रायपुर (शिवम दुबे): छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर एक बार बयान दिया है। टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं बीजेपी को ज्वॉइन नहीं करूंगा। क्योंकि मेरे लिए कांग्रेस के बाहर सोचना इम्पॉसिबल है। वैचारिक रूप से मेरे कदम कदम पर मतभेद रहे हैं। घोषणा पत्र को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद हम चार लोगों को दिल्ली बुलाया गया। एक संभावना के तौर पर यह कहा गया, हाईकमान के द्वारा ही यह चेंज हो सकता है।

कांग्रेस के बाहर में सोच ही नहीं सकता

ढाई साल वाली बात को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा कि ये तो अब पूरा हो गया है। लेकिन अब ज्यादा देर नहीं है बहुत जल्द हाईकमान यह फैसला लेने वाली है। कितने लोगों को हमने देखा की आये और चले गए, इन सबके लिए इतिहास गवाह है। आज कांग्रेस के पास 50 सांसद हैं, किसी दिन bjp के पास 2 सांसद हुआ करते थे। कांग्रेस के बाहर में सोच ही नहीं सकता। bjp में जाऊंगा तो मुख्यमंत्री तो बन नहीं सकता। टीएस सिंहदेव ने आम आदमी पार्टी को लेकर कहा कि  आज एक विकल्प के रूप में छत्तीसगढ़ में स्वीकार करना आम आदमी पार्टी को स्वीकार्य करना मुश्किल है।

छत्तीसगढ़ में बीजेपी कांग्रेस में रहेगा सीधा मुकाबला: टीएस सिंहदेव

पंजाब की स्थिति को लेकर टीएस सिंहदेव बोले कि वहां एक विकल्प के रूप थी। लेकिन एक बड़ी जीत दर्ज 'आप' ने दर्ज की है। लोगों ने एकतरफा विकल्प आम आदमी पार्टी को अपनाया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और बीजेपी ही बड़ी पार्टी है और इन्हीं के बीच मुकाबला रहेगा। टीएस सिंहदेव ने आगे बताया कि मैं पांच पीढ़ी वाला कांग्रेसी होता तो, सोनिया और राहुल से मेरी बातचीत होती रहती है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News