राजस्थान संकट पर TS सिंहदेव बोले- मैं बहुत निराश हूं कि CM गहलोत का अपने विधायकों पर नियत्रंण नहीं...

9/28/2022 12:35:14 PM

रायपुर(शिवम दुबे): राजस्थान की राजनीतिक हलचल पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव का बयान सामने आया है। उन्होंने राजस्थान के राजनीतिक हालातों को चिंताजनक बताया है। टीएस सिंहदेव ने कहा कि मैं राजस्थान की घटना से बेहद नाराज हूं। ये बेहद निराशाजनक है कि सीएम गहलोत का अपने विधायकों पर नियंत्रण नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राजस्थान संकट पर मैंने कोई बयान जारी नहीं किया। मीडिया के कुछ साथियों ने मुझसे संपर्क किया था और राजस्थान में जो घटना घटी है उसके संबंध में मुझसे सवाल पूछा गया है। मैंने उनसे कहा कि मैं काफी निराश हुआ हूं। सार्वजनिक तरीके से कांग्रेस का एक दल कांग्रेस के तरीके को तोड़ा गया। कुछ लोगों ने कंडिसनल प्रस्ताव दिया कुछ लोगों ने इस्तीफे की बात कही। पिछले 4-5 दशक से मैं पार्टी के साथ जुड़ा हूं। ऐसे मसलों में मैंने हमेशा देखा है कि एक तरीका होता है कांग्रेस पार्टी में काम करने का हम हाईकमान पर अपना विश्वास व्यक्त करते हैं।

हम हर निर्णय हाईकमान पर छोड़ते हैं कि उनको क्या करना है। सभी लोगों से अलग-अलग राय ली जाती है। आज कुछ विधायक यही बोल रहे हैं कि हम तो सिर्फ साथ में चले गए थे। हमारी कोई मंशा नहीं थी जो किया जा रहा था वह प्रक्रिया के विरुद्ध किया जा रहा था। उस प्रक्रिया को तोड़ना या तोड़ने की कोशिश करना बहुत निराशाजनक है। मुझे निराशा हुई कि गहलोत वहां के मुख्यमंत्री हैं और उनके विधायक के उनके नियंत्रण में नहीं है।

meena

This news is Content Writer meena