ढाई-ढाई साल के फॉमूले पर टी एस सिंहदेव का सामने आया बयान, कहा- ''मार्च में आ सकता है कोई निर्णय''

2/9/2022 8:18:29 PM

जय प्रकाश एक्का (अम्बिकापुर): छत्तीसगढ़ में ढाई ढाई साल के सीएम का फॉर्मूला एक बार फिर जोर पकड़ने लगा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदव के बयान से कम से कम हो ऐसा ही लग रहा है। टी एस सिंहदव के बयान के स्वर बताते हैं कि मार्च के महीने में ढाई-ढाई साल वाले फार्मूले पर कुछ निर्णायक निर्णय हो सकता है।

ढाई-ढाई साल के फॉमूले पर टी एस सिंहदेव का बयान 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के साथ मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के बीच ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद को लेकर सहमति बनी थी। चुनाव के बाद अधिकांश विधायकों के समर्थन के बावजूद आलाकमान के अनुरोध पर स्वास्थ्य मंत्री इसी फार्मूले के आधार पर पीछे हटने को तैयार हुए थे। लेकिन ढाई साल बीतने के बावजूद जब फार्मूले पर अमल करने के बजाय स्वास्थ्य मंत्री को सियासी नुकसान पहुंचाने का प्रयास भूपेश गुट के नेताओं की ओर से किया जा रहा है। इस फार्मूले के लेकर अगस्त 2021 से पिछले नवरात्र तक छत्तीसगढ़ की सियासत में जोर आजमाइश दिखाई देती रही।

मार्च में ढाई-ढाई साल के फॉमूले पर आ सकता है कोई फैसला  

हालांकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तरप्रदेश के चुनाव प्रभार मिलने से अटकलें फिर शांत हो गई है। सूत्रों कि माने तो नववर्ष में जब भूपेश बघेल राहुल गांधी से मिलने गये थे। तब राहुल गांधी ने उन्हें सत्ता हस्तांतरण के वादे को ध्यान दिलाया था। 10 मार्च को उत्तरप्रदेश के चुनाव समाप्त हो रहे हैं। उसके ठीक पहले स्वास्थ्य मंत्री का इशारा बताता है कि मार्च में छत्तीसगढ़ की सियासत में नव तपे की गर्मी रहेगी और मार्च का मौसम आलाकमान पर छोड़ दिया है।  


 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh