टीएस सिंहदेव 2023 में नहीं लड़ेंगे चुनाव, बोले- इस बार वैसा मन नहीं, जैसा पहले रहता था

12/29/2022 4:26:09 PM

अंबिकापुर(प्रशांत कुमार दुबे): मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने 2023 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने 2023 में चुनाव न लड़ने की बात कही है। उनके इस बयान ने प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा दिया था। दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सप्ताहभर पूर्व सरगुजा संभाग के दौरे पर थे। इस दौरान सूरजपुर सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक खत्म होने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि चुनाव से पहले वे कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। उनके इस बयान ने प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा दिया था।

वही लोग इस बयान के कई तरह के मायने निकाल रहे थे। इसी बीच सरगुजा दौरे पर पहुंचे टीएस सिंह ने चुनाव लड़ने को लेकर अपने मन की बात कह ही दी। शहर के गांधी स्टेडियम में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि  इस बार चुनाव लडऩे का सही में मन नहीं है, वही अब तक जितने भी चुनाव हुए हैं इसके पहले 2008, 2013 और 2018 में मन में भी था कि चुनाव लडऩा है, लेकिन इस बार चुनाव लड़ने का वैसा मन नहीं है, जैसा पहले रहता था। इस बयान के बाद से छत्तीसगढ़ की राजनीति का सियासी पारा चढ़ गया है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव आगामी विधानसभा चुनाव लड़ते हैं या नहीं यह तो आने वाला वक्त में सिंहदेव ही बता पायेंगे। लेकिन उनका यह बयान सियासी गलियारों में भूचाल ला सकता है।

meena

This news is Content Writer meena