Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस के 3 टॉप दिग्गज नेताओं के बीच कलह से सनसनी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व डिप्टी CM की जंग के बीच पूर्व CM के बयान से तूफान

Sunday, May 24, 2026-01:50 PM (IST)

(रायपुर): जैसे-जैसै छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बीच चल रही बयानबाजी बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे इस मुद्दे पर रार बढ़ती ही जा रही है। जहां विरोधी इस बयानबाजी पर तंज कस रहे हैं वहीं कांग्रेस की अंदरुनी कलह भी खुलकर सामने आ रही है। अब इसी कड़ी में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी मोर्चा खोल दिया है।

दीपक बैज के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता काम कर रहे-बघेल

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान (Bhupesh Baghel on TS Singhdeo) देते हुए कहा है कि  ‘मैं टीएस सिंहदेव के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देता, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सब कुछ ठीक है। दरअसल पीसीसी चीफ की कुर्सी को लेकर कांग्रेस पार्टी में शुरू हुई सियासत थमने का नाम ही नहीं ले रही है। पहले पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को केंद्र की सियासत करने की नसीहत दी थी। इस पर सिंहदेव ने भी प्रतिक्रिया दी थी कि दीपक बैज को अगले सीएम बन सकते हैं।  इस सियासी बयानबाजी में पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी कूद पड़े हैं। बघेल ने कहा है कि ‘वो टीएस सिंहदेव के किसी बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देते।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि दीपक बैज तीन-साढ़े तीन साल से अध्यक्ष हैं, उनके नेतृत्व में पूरे प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता काम कर रहे हैं लेकिन  किसे नेता प्रतिपक्ष बनाना है, और  पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष किसको बनाना है ये हाई कमान तय करता है। इस तरह से भुपेश बघेल ने एक तरीके से दीपक बैज का समर्थन करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सिंहदेव-बैज के  बीच की बयानबाजी से प्रदेश की सियासत गर्म

दरअसल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई है। ये सारा बवाल उस वक्त से शुरु हुआ था जब टीएस सिंहदेव ने कहा था कि अगर पार्टी उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपती है तो वो सबको साथ लेकर चलेंगें। इसके बाद दीपक बैज ने कहा था कि बाबा साहब बड़े नेता हैं, उन्हें दिल्ली में जाकर काम करना चाहिए। प्रदेश में युवाओं को मौका मिलना चाहिए। बस यहीं से कांग्रेस के नेताओं के बीच सियासी तीर चलने शुरु हुए और अब पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी अपनी तीर छोड़ा है। लिहाजा देखना होगा प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व डिप्टी सीएम और पूर्व सीएम के बीच जारी इस बयानबाजी का क्या अंजाम होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News